
जिला प्रभारी की नियुक्ति का “शिवसेना से कोई लेना-देना नहीं….
: जिला प्रमुख अशोक शर्मा ने स्पष्ट की स्थिति, चेतावनी भी दी
: प्रदेश उपाध्यक्ष सुलखान सिंह ने विशाल शर्मा को बनाया था प्रभारी
पंच 👊 नामा ब्यूरो
हरिद्वार: शिवसेना में प्रदेश उपाध्यक्ष सुलखान सिंह की ओर से विशाल शर्मा को जिला प्रभारी बनाए जाने पर गतिरोध हो गया है। जिला प्रमुख अशोक शर्मा ने स्पष्ट किया है कि नियुक्तियों का शिवसेना से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने मीडिया को बयान जारी कर बताया कि केवल प्रदेश प्रमुख और जिला प्रमुख के स्तर से होने वाली नियुक्तियां ही मान्य होंगी।

शिवसेना जिला प्रमुख हरिद्वार अशोक शर्मा ने अपना मीडिया को जारी बयान में कहा है कि शिवसेना जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिला प्रमुख हरिद्वार की ओर से ही की जाएगी। जबकि प्रदेश की नियुक्तियां प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार द्वारा की जाएंगी, वही मान्य होंगी। अशोक शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे लोगों की समस्त गतिविधियों की जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी संगठन उनके किसी कृत्य के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। शिवसेना एक अनुशासित पार्टी है। प्रदेश प्रमुख ने आदेशित किया है कि सभी पदाधिकारी अनुशासित रहकर कार्य करें। अन्यथा उनकी नियुक्ति भी रद्द कर दी जाएंगी।