
पंच👊नामा
रुड़की: इलाज के नाम पर मर्यादा लांघना एक डॉक्टर को भारी पड़ गया। इलाज कराने आई युवती से छेड़छाड़ की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के सख़्त निर्देशों पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामला कोतवाली मंगलौर क्षेत्र का है, जहां मंगलौर निवासी पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि डॉ. रिजवान ने उनकी पुत्री के उपचार के दौरान अभद्रता और छेड़छाड़ की।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना किसी देरी के सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू की।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमे में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जनपद में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण…..
डॉ. रिजवान पुत्र जबिर
निवासी: ग्राम मुख्याली खुर्द,
थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम…..
L.SI मनसा ध्यानी
कांस्टेबल पप्पू कश्यप
होमगार्ड मेनपाल



