अपराधहरिद्वार

“मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में फर्जी दस्तावेज़ों का खेल बेनकाब — पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी आधार-मार्कशीट बनाने वाला गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर सिडकुल पुलिस की छापेमारी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व कूटरचित दस्तावेज भी बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान फर्जी दस्तावेज़ बनाने के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की आड़ में आधार कार्ड, मार्कशीट समेत अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों को उपलब्ध कराने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से लैपटॉप, प्रिंटर, फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित अंकतालिकाएं सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।जनपद में चलाए जा रहे सत्यापन व सघन चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर की गई। अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में एसएसआई देवेंद्र तोमर की टीम ने सघन चेकिंग के दौरान पिपलेश्वर मंदिर, रावली महदूद स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक युवक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से स्थानीय व बाहरी राज्यों के लोगों के फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मार्कशीट और अन्य दस्तावेज तैयार करता मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुनीत कुमार (28 वर्ष) निवासी ग्राम कासमाबाद, पोस्ट बुढनपुर, थाना स्योहरा, जिला बिजनौर (उ.प्र.) बताया।आरोपी ने पुलिस को बताया कि सिडकुल क्षेत्र में नौकरी करने आने वाले लोगों को उत्तराखंड के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होने पर वह आधार कार्ड में नाम-पता बदलने, उम्र कम-ज्यादा करने व अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। तलाशी के दौरान उसकी दुकान से 04 आधार कार्ड (जिनमें 02 कूटरचित), 09 हाईस्कूल अंकतालिकाओं की कूटरचित प्रतियां, एक लैपटॉप, चार्जर, कलर प्रिंटर-स्कैनर और अन्य उपकरण बरामद किए गए। मामले में थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पूरे मामले के खुलासे में अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान की अहम भूमिका रही।पुलिस टीम में…..
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसएसआई देवेंद्र तोमर, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल गजेन्द्र प्रसाद व कांस्टेबल मुकेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!