अपराधहरिद्वार

“बुजुर्ग दुकानदार से सोने की चेन लूट करने वाला शातिर, आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर रानीपुर और सीआईयू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार—साथी फरार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पाश कॉलोनी शिवालिक नगर में बुजुर्ग मेडिकल स्टोर संचालक से हुई सनसनीखेज चेन लूट की वारदात का कोतवाली रानीपुर पुलिस ने महज 21 घंटे में पर्दाफाश कर दिया।

ग्राहक बनकर दुकान में घुसे बदमाश ने बातों में उलझाकर सोने की चेन पर झपट्टा मारा और साथी के साथ फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की तेजी के आगे उसकी चाल ज्यादा देर नहीं चल सकी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के सख्त निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। एसएसपी ने स्पष्ट कहा था कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए, जिसके बाद रानीपुर पुलिस ने पूरे मामले में तेज़ी से कार्रवाई शुरू कर दी।प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, व सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी कड़ी में बीएचईएल तिराहे के पास से आरोपी अनमोल गर्ग (24) निवासी मुजफ्फरनगर को दबोच लिया गया। उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन का हिस्सा, एक अवैध फोल्डिंग चाकू और नगदी बरामद हुई।पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने साथी आशीष उर्फ पगला (निवासी बुराड़ी, दिल्ली) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता है। दोनों नशे के आदी हैं और शौक पूरा करने के लिए पहले इलाके की रेकी करते हैं, फिर मौके देखकर चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। घटना वाले दिन भी दोनों मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आए, दुकान की रेकी की और “गुड नाइट” मशीन मांगने के बहाने वारदात को अंजाम दिया।गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी अनमोल गर्ग एक शातिर अपराधी है और पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल उसका साथी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शस्त्र अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।बरामदगी….
सोने की चेन का आधा हिस्सा (कीमत लगभग ₹1.10 लाख)
अवैध फोल्डिंग चाकू
₹200 नगद
पुलिस टीम….
आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लांट
अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
कांस्टेबल दीप गौड़
कांस्टेबल अर्जुन रावत
कांस्टेबल मंजीत राणा
सीआईयू टीम….
नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभारी सीआईयू
कांस्टेबल वसीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!