जगदीश शर्मा “देशप्रेमी!
पंच👊नामा✍️रुड़की!
—————————————————-
तमंचे के बल पर डॉक्टर से लूट, स्कूटी व जेवरात लेकर बदमाश फरार..
रूड़की: बीती रात अज्ञात लुटेरों ने एक चिकित्सक व उसके पुत्र हथियार के बल पर स्कूटी व हजारों नगदी समेत जेवर लूट लिए। घटना के बाद चिकित्सक व उसका पुत्र कोतवाली पहुँचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।मामला कोतवाली गंगनहर के ग्राम रहीमपुर का है। घटना की बाबत पुलिस ने बताया कि बीती रात चिकित्सक अशोक कुमार निवासी ग्राम पनियाला अपने पुत्र के साथ रूडकी से ग्राम पनियाला जा रहे थे। जैसे ही वे रहीमपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुँचे तो, वहां पर पहले से ही घात लगाये 3 लुटेरे लुटेरों ने तमंचे से आतंकित करके उनकी स्कूटी छीन ली, बताया गया है कि उस स्कूटी में अशोक कुमार के कुछ जेवर भी रखे हुए थे। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
———————————————————
सास ने बहु पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप…
रूड़की: घरेलू कलह के चलते सास ने अपनी पुत्रवधू पर गला घोंटकर हत्या के प्रयास करने का आरोप लगाया है। इस बाबत पुलिस को तहरीर भी दी गयी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुत्रवधू से पूछताछ की है। मामला कोतवाली सिविल लाइन के अशोक नगर का है। घटना की बाबत पुलिस ने बताया 65 वर्षीय महिला का आरोप है कि घरेलू कलह के चलते उसकी पुत्रवधू ने उसका गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में पुत्रवधू से पूछताछ की है।