हरिद्वार

टोल प्लाजा के विवाद से विधायक ने झाड़ा पल्ला..

उमेश कुमार बोले, मैं दोषी हूं तो मेरे खिलाफ भी दर्ज हो मुकदमा..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-हरिद्वार: बहादराबाद टोल प्लाजा पर हुए विवाद के बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार ने एक वीडियो जारी कर विवाद से पल्ला झाड़ा है। उमेश कुमार ने वीडियो में कहा है कि बहादराबाद टोल प्लाजा पर न तो उनकी गाड़िया गई और ना ही उन्होंने प्लाजा क्रॉस किया, बेवज विवाद में उनका नाख घसीटा गया है। उमेश कुमार ने वीडियो में साफ कहा है कि यदि में दोषी हु तो मेरे खिलाफ भी पुलिस मुकदमा दर्ज करे। गौरतलब है कि उमेश कुमार का गनर अपने किसी परिचय की अस्थियाँ विसर्जित करने हरिद्वार जा रहे थे तभी टोल प्लाजा पर उनकी कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा की लाठी डंडे तक चलने लगे, घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने कुछ टोल कर्मियों को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है इस झगड़े में गनर के सिर पर चोट भी आई है। अब विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर विवाद से पल्ला झाड़ा है। और कहा है कि इस विवाद से उनका कोई लेना देना नही है। यदि में दोषी हु तो मेरे खिलाफ भी पुलिस मुकदमा दर्ज करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!