अपराधउत्तराखंड

देहरादून जेल से रची गई थी हत्या की साजिश: टिहरी पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार..

पंच👊नामा-ब्यूरो
टिहरी गढ़वाल: चारधाम यात्रा की हलचल के बीच टिहरी जनपद से एक सनसनीखेज और संगठित अपराध का खुलासा हुआ है, जिसने उत्तराखंड पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की मिसाल पेश की है। डैक्कन वैली तपोवन में हाईडआउट कैफे और जीवन उत्सव रिजॉर्ट के संचालक नितिन देव की गोली मारकर हत्या के मामले में टिहरी पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी दी।खुलासा हुआ कि इस हत्याकांड की साजिश देहरादून की सुद्धोवाला जेल में रची गई थी, जहां पहले से कई संगीन मामलों में बंद अपराधी एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से इसे अंजाम देने में लगे थे।
————————————-
गोली मारकर की गई थी हत्या….. पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती 07 मई की रात करीब 11 बजे थाना मुनिकीरेती को सूचना मिली कि डैक्कन वैली सोसाइटी, तपोवन में एक व्यक्ति को गोली मारकर दो अज्ञात हमलावर स्कूटी से फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को ब्लॉक-04 के फ्लैट नं. 403 के बाहर नितिन देव का शव खून से लथपथ मिला। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में सामने आया कि दो शूटर कई दिनों से मृतक की गतिविधियों पर नज़र रख रहे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया।
—————————————
हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और जेल से रची गई साजिश….जांच में सामने आया कि नितिन देव और सोसाइटी निवासी विपिन नैय्यर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। नितिन द्वारा किए गए शिकायतों के चलते विपिन नैय्यर का कैफे सील कर दिया गया था। यही नहीं, विपिन नैय्यर वर्ष 2024 में बलात्कार और पोक्सो के संगीन मामलों में जेल गया था, जिसमें नितिन ने प्रभावी पैरवी की थी।अपमान और बदले की भावना से ग्रसित विपिन नैय्यर ने जनवरी 2025 में जमानत पर रिहा होकर हत्या की योजना बनाई और फिर 24 अप्रैल को खुद ही जमानत तुड़वाकर दोबारा जेल चला गया, जिससे शक की सुई उस पर न जाए। लेकिन पुलिस की पैनी निगाहों ने इस साजिश को भांप लिया।
—————————————
मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी…..एसएसपी ने बताया कि टिहरी पुलिस की टीम ने बिहार के भोजपुर जिले से बिमलेश उर्फ विकास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि देहरादून जेल में बंद कुख्यात अपराधी रामवीर सिंह व मनीष के माध्यम से उसे हत्या की सुपारी दी गई थी। उसने बताया कि विपिन नैय्यर ने दिल्ली और ऋषिकेश में कई बार उससे और शूटरों से मुलाकात की और हत्या के बदले पैसों और मकान का प्रलोभन दिया। बिमलेश ने दो शूटरों को फर्जी आईडी के माध्यम से मृतक के पड़ोस में फ्लैट किराए पर दिलवाया और लगातार रैकी कराई। 07 मई को मौका मिलते ही शूटरों ने पिस्टल से चार गोलियां दागीं और फरार हो गए।
—————————————
अन्य अपराधियों की तलाश जारी…
पुलिस की 6 अलग-अलग टीमों द्वारा सीसीटीवी, सर्विलांस, पड़ोसी जिलों और जेल में बंद अपराधियों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए गए। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार तक टीमों को रवाना किया गया है और बहुत जल्द अन्य अपराधियों और शूटरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
—————————————
मुख्य आरोपी और आपराधिक इतिहास…..
1:- रामवीर सिंह – उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी, हत्या, गैंगस्टर और आयुध अधिनियम सहित कई मामलों में लिप्त।
2:- विपिन नैय्यर – बलात्कार, पोक्सो और अन्य गंभीर धाराओं में आरोपी, हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड।
—————————————
इस संगठित अपराध का खुलासा करने वाली पुलिस टीम…..
1- प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान
2:- वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश
चंद्र पांडे
3:- उ0नि0 प्रदीप रावत
4:- उ0नि0 आशीष शर्मा
5:- उ0नि0 किशन देवरानी
6:- उ0नि0 मनोज ममगाई
7:- उ0नि0 धनन्जय सिंह
8:- उ0नि0 प्रवीण रावत
9:- उ0नि0 अरविन्द रतूडी
10:- हे0कानि0 सुरेश रमोला
11:- हे0कानि0 प्रवीण नेगी
12:- हे0कानि0 सुरेन्द्र पाल
13:- कानि0 कपिल देव
14:- म0कानि0 आशा रावत
15:- म0कानि0 अक्षी सैनी
16:- म0कानि0 शशी दोई
सीआईयू टीम…..
1:- निरीक्षक एश्वर्य पाल
2:-. उ0नि0 ओमकान्त भूषण
3:- उ0नि0 दिलबर सिंह नेगी
4:- उ0नि0 राजेन्द्र रावत
5:- उ0नि0 आशीष रावत
6:- अ0उ0नि0 सुन्दर लाल
7:- हे0कानि0 विकास सैनी
8:- कानि0 आशीष नेगी
9:- कानि0 नजाकत
10:- कानि0 रविन्द्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!