अपराधहरिद्वार

“दरवाजा बंद कर फांसी लगा रहा था इकलौता बेटा, टीन की छत फाड़कर अंदर घुसी पुलिस, बचाई जान..

परिवार की परेशानियां और डांट से नाराज होकर उठाया था कदम, ऐन वक्त पर पुलिस बनी देवदूत, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: चंडी घाट बस्ती में एक 20 वर्षीय युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई। दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिसकर्मियों ने छत की टीन फाड़कर अंदर प्रवेश किया और युवक को फंदे से उतार लिया।

इकलौते बेटे की जान बचाने पर परिजन बार-बार हाथ जोड़कर पुलिस का धन्यवाद करते रहे। वहीं, पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने भी पुलिस कर्मियों को शाबाशी दी है।थाना श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि देर शाम कंट्रोल रूम 112 पर सूचना मिली कि चंडी घाट बस्ती में युवक फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही चंडी घाट चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर ने कॉन्स्टेबल विनीत और कॉन्स्टेबल तेजेंद्र मौके पर भेजा। एक पुलिसकर्मी ने युवक को आवाज लगाकर बातों में उलझाए रखा, वहीं दूसरे ने छत की टीन उखाड़कर कमरे में प्रवेश किया और फंदे से लटके युवक को नीचे उतार लिया। समय पर की गई कार्रवाई से उसकी जान बच गई।
————————————-
घर में दुश्वारियां का अंबार……

युवक पुरी नगर, चंडी घाट बस्ती का रहने वाला है। घरवालों की डांट और पारिवारिक परेशानियों से वह तनाव में था। उसकी मां कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं, पिता श्मशान घाट के पास छोटी दुकान लगाते हैं। एक बहन मानसिक रूप से विकलांग है और दूसरी बहन दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही है। युवक खुद 12वीं पास और बेरोजगार है। परिजनों ने बताया कि बेटा लंबे समय से गुमसुम रहता था और डिप्रेशन के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस फिलहाल युवक को चौकी पर ले जाकर काउंसलिंग कर रही है, ताकि मानसिक रूप से संभाला जा सके और वह दोबारा ऐसा कदम न उठाए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की। परिजनों ने भी पुलिस का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!