
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में नहर पटरी पर टहलने निकली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया।
स्थानीय महिलाओं ने पुलिस को बताया कि सिंहद्वार के पास नहर किनारे इवनिंग वॉक के दौरान एक युवक बार-बार दिखाई देता था और महिलाओं को देखकर अश्लील व अभद्र इशारे करता था। उसकी हरकतों से महिलाएं असहज और भयभीत महसूस कर रही थीं। कुछ दिनों से उसकी गतिविधियां लगातार बढ़ रही थीं। रविवार देर शाम उन्होंने आरोपी ने फिर से गंदी हरकत की तो उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाई और पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसकी पहचान निवासी मकतूलपुरी, रामनगर गंगनहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल संजू सैनी शामिल रहे। जांच में सामने आया कि आरोपी हर रविवार को से कनखल आता और सुनसान स्थानों पर महिलाओं को देखकर इसी तरह की हरकतें करता था।
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
————————————
आरोपी की मानसिकता पर सवाल…..
सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को देखकर अशोभनीय हरकतें करना केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि समाज में असुरक्षा की भावना को भी बढ़ाता है। जबकि कोई अनपढ़ या नाबालिक नहीं, बल्कि पढ़ा लिखा और कानून की पढ़ाई कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि बार-बार एक ही जगह पर इस तरह की हरकत करना आदतन व्यवहार की ओर इशारा करता है, जिसे समय रहते रोकना जरूरी होता है। ऐसी ही विकृत मानसिकता के लोग कई बार नाबालिगों को अपनी हवस का शिकार बना लेते हैं।



