अपराधहरिद्वार

“ब्लैकमेलिंग के बाद घर के बाहर फायरिंग कर मचाई दहशत, पुलिस ने तीनों आरोपियों को तमंचे सहित दबोचा..

दहशत फैलाने की कोशिश पड़ी भारी, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कलियर पुलिस का शिकंजा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: पिरान कलियर क्षेत्र में नाबालिग को ब्लैकमेल कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन शातिर युवकों को पुलिस ने तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और दहशत फैलाने के लिए तमंचे से फायर कर फरार हो गया था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं।थानाध्यक्ष पिरान कलियर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अब्दाल शाह रोड के आगे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी मुराद अंसारी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, 7 मार्च को इमलीखेड़ा निवासी मुकेश उर्फ छेटा ने थाना पिरान कलियर में शिकायत दी थी कि मुराद अंसारी उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को ब्लैकमेल कर रहा था। उसी दिन आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और दहशत फैलाने के उद्देश्य से तमंचे से फायर कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना पिरान कलियर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मुराद अंसारी पुत्र मुर्सलीन, निवासी ग्राम नसीरपुर कला थाना पथरी, दीपू सैनी पुत्र पपिन सैनी, निवासी ग्राम भोवापुर चमरावल थाना पथरी व सुधांशु उर्फ ढोली पुत्र अजब सिंह, निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना पथरी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया हैं। पुलिस टीम में रविंद्र कुमार (थानाध्यक्ष पिरान कलियर), वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील दत्त पंत, उप निरीक्षक शहजाद अली, हेड कांस्टेबल संजय रावत, हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान व कांस्टेबल आबिद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!