अपराधहरिद्वार

नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ रुड़की व मुरादाबाद के दो तस्कर गिरफ्तार, 4600 इंजेक्शन बरामद..

पुलिस, एसओजी और ड्रग विभाग का संयुक्त अभियान, स्कूटी में रोशनाबाद लाए जा रहे थे इंजेक्शन..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस टीम एक के बाद एक तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में थाना सिडकुल और सीआईयू की संयुक्त टीम ने 4600 नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद इंजेक्शनों की बाजार में अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। थाना सिडकुल पुलिस और सीआईयू टीम ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत सूर्य नगर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवकों रजत सैनी और राहुल कुमार को रोका गया। जब उनकी स्कूटी की तलाशी ली गई तो पुलिस को 4600 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने जांच के बाद इन इंजेक्शनों की तस्करी को अवैध बताया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपी नशीले इंजेक्शनों के परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। दोनों के खिलाफ थाना सिडकुल में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
————————————-
मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास चौंकाने वाला…..

फाइल फोटो: आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार तस्कर रजत सैनी पहले से ही अपराधी गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। जबकि आरोपी राहुल कुमार के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
————————————–
गिरफ्तारशुदा आरोपी….
1:- रजत सैनी: पुत्र नकली राम, निवासी सुभाष नगर, गंगनहर, रुड़की
2:- राहुल कुमार: पुत्र रामकुमार, निवासी पायंदापुर, कांठ, मुरादाबाद
————————————–
एसएसपी का सख्त संदेश….
हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्पष्ट किया कि “नशे का काला कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे अपराधियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजेगी।”
————————————–
टीम का शानदार समन्वय….
थाना सिडकुल टीम…..

फाइल फोटो: सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी

1:- थाना अध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी
2:- उपनिरीक्षक महिपाल सैनी
3:- कांस्टेबल विजय नेगी,
4:- कांस्टेबल गजेंद्र
5:- कांस्टेबल मनीष
————————————–
सीआईयू टीम…..
1:- प्रभारी निरीक्षक दिगपाल सिंह कोहली
2:- हेड कांस्टेबल विवेक यादव
3:- कांस्टेबल हरवीर सिंह,
4:- कांस्टेबल उमेश
5:- कांस्टेबल नरेंद्र
6:- कांस्टेबल वसीम
————————————–
ड्रग विभाग……
1:- अनीता भारती (ड्रग्स इंस्पेक्टर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!