निर्विरोध अध्यक्ष बने विनय चौहान, राव तनवीर अली फिर चुने गए महामंत्री..
बहादराबाद प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन..

के.एस. चौहान
पंच👊नामा-बहादराबाद: ”प्रेस क्लब सिडकुल बहादराबाद” के चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष विनय चौहान व महामंत्री राव तनवीर अली को सर्वसम्मति से पुनः उन्ही पदों पर चुना गया। चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी अनिल सिरस्वाल ने बताया अध्यक्ष पद पर विनय चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शास्त्री, उपाध्यक्ष संजय पुंडीर, महामंत्री राव तनवीर अली, मंत्री अमन कुमार, संजय कुमार, कोषाध्यक्ष विकास सैनी, व कार्यकारिणी सदस्य करण सिंह चौहान, इंतजार अली, मनोज यादव, राव शबूर अहमद, और सरफराज को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव अधिकारी अनिल सिरसवाल ने कहा कि सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन संविधान के अनुसार चलेगा। नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर चलेगी। संगठन में किसी भी व्यक्ति की मनमानी नहीं चलेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय चौहान ने कहा सभी को साथ लेकर चलेंगे और क्लब के हित में किए जाएंगे। इस दौरान करण सिंह चौहान, दिनेश चौहान, मनोज यादव, राव शबुर अली, राव तनवीर अली, राजीव शास्त्री, संजय पुंडीर, विकास सैनी, इंतजार अली, अमन, सरफराज, संजय कुमार, आवेश चौहान, हिमांशु चौहान आदि पत्रकार शामिल रहे।