
पंच👊नामा-ब्यूरो
रुड़की: COER University का दूसरा कॉन्वोकेशन समारोह मंगलवार को बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अजय शर्मा ने की, जबकि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन, फैकल्टी सदस्यों तथा 650 से अधिक छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ हुआ। प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) चिन्नैयान रामसुब्रमण्यम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और शैक्षणिक प्रगति पर प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि व विश्वविद्यालय अध्यक्ष द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड और सिल्वर मेडल प्रदान किए गए।
विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक 9.9 सीजीपीए प्राप्त करने पर आयुषी पंवार को प्रतिष्ठित महाराज सेठ रोशन लाल जैन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं डिप्लोमा सिविल इंजीनियरिंग में डोना चौहान (9.16 CGPA) व एमसीए में हनी चौधरी (9.5 CGPA) को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला।
विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी छात्र सम्मानित…..
बी.टेक सीएसई (2021-25) में शाजिया नफीस को 9.46 सीजीपीए पर स्वर्ण पदक और रिया प्रजापति को 9.27 सीजीपीए पर रजत पदक प्रदान किया गया। बी.टेक एआईएमएल में वात्सल्य अग्रवाल (9.56 CGPA) को गोल्ड और मुदित कुमार (9.38 CGPA) को सिल्वर मेडल मिला। साइबर सिक्योरिटी में नितेश कुमार को स्वर्ण व अमन सिंह को रजत पदक दिया गया।
बीसीए में तान्या चौहान (9.79 CGPA) को गोल्ड और अंशिका को सिल्वर मेडल, बीबीए में काशिश आशीषियान को स्वर्ण व रितिका सिंह को रजत पदक प्रदान किया गया। बी.कॉम सीएफए, बी.कॉम (ऑनर्स), बीएससी एग्रीकल्चर सहित अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एमबीए, एमटेक, एमएससी एग्रीकल्चर, मास्टर्स इन पब्लिक हेल्थ समेत विभिन्न संकायों के टॉपर्स को भी गोल्ड एवं सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय ने कहा कि विद्यार्थियों की ये उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।



