धर्म-कर्महरिद्वार

चांद रात का छाया खुमार, कल मनेगा ईद उल फितर का त्योहार..

ईदगाह कमेटी ने लिया जायज़ा, पुलिस-प्रशासन मुस्तैद,, ज्वालापुर ईदगाह से पिरान कलियर तक किस वक्त होगी नमाज़, देखें टाइमिंग..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ईद उल फितर का त्योहार कल मनाया जाएगा। इस बीच 30वां रोजा खोलते ही लोग चांद रात के जश्न में डूब गए। इस अवसर पर मस्जिदों, दरगाहों और खानकाहों को रोशनी से सजाया गया। देर रात तक लोग खरीदारी और सुबह ईद की नमाज अदा करने की तैयारी में लगे रहे। ईद-उल-फितर की नमाज की तैयारियों को लेकर ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने ईदगाह परिसर पहुचकर साफ सफाई, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव, पैचवर्क आदि कार्यो का निरीक्षण किया। ईदगाह कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी व सचिव नईम कुरैशी ने कहा कि पांवधोई स्थित ईदगाह परिसर में नमाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि ईद उल्लास व भाईचारे के साथ मनायी जाएगी।

नईम कुरैशी ने कहा कि नमाजियों की सुविधा के लिए ईदगाह में सभी इंतजाम किए गए हैं। नगर निगम के सहयोग से पूरे ईदगाह परिसर व आसपास के इलाकों में साफ-सफाई करायी गयी है। जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ईदगाह में नमाज सवेरे दस बजे अदा की जाएगी। इसके पूर्व मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईद आपसी एकता व भाईचारे का पर्व है। सभी आपसी सौहार्द के साथ ईद मनाएं। पार्षद इसरार अहमद, जफर अब्बासी, छम्मा ठेकेदार, जाफिर अंसारी ने सभी को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक माह के रोजे के बाद ईद का पर्व आता है। सभी खुशीयों के साथ ईद की नमाज अदा कर देश की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएं करें।—————————————
पुलिस अलर्ट, रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था…
एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया क‌ि सभी जोन में संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले इलाको को चिह्नित किया गया है। देर रात से इन इलाकों में फोर्स तैनात कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ईद के त्योहार के अवसर पर चार निरीक्षक, पांच एसआई, हेडकांस्टेबल-8, कांस्टेबल -114, महिला कांस्टेबल-30, यातायात कांस्टेबल-10, सशस्त्र गार्द -6, फायर टैंकर मय उपकरण के छह, पीएसी की 3 कंपनी 2 प्लाटून, ड़ेढ सेक्सन तैनात किया गया है।
————————————–
1-ज्वालापुर ईदगाह सुबह 10 बजे
2-जामा मस्जिद ज्वालापुर सुबह 8 बजे
3-मंडी की मस्जिद ज्वालापुर सुबह 9 बजे
4-कोटरवान मस्जिद ज्वालापुर सुबह 9 बजे
5-मदीना मस्जिद कैथवाड़ा ज्वालापुर सुबह 9 बजे
6-खजूर वाली मस्जिद ज्वालापुर सुबह 9 बजे
7-नूरानी मस्जिद कस्साबान ज्वालापुर सुबह 8:15 बजे
8-इस्लाम नगर आर्यनगर ज्वालापुर 8:30 बजे
9-ज्वालापुर सब्जी मंडी सराय रोड परिसर सुबह 7 बजे
10- बीएचईएल सेक्टर-1 सुबह 8 बजे
11-दरगाह साबिर पाक मस्जिद पिरान कलियर शरीफ सुबह 8:30 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!