
पंचनामा-ब्यूरो
हरिद्वार: आईपीएस लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विधि विभाग के एच.ओ.डी. मौ. वकार इकबाल के साथ हरिद्वार जिला विधिक प्राधिकरण का शैक्षिक भ्रमण किया। कोर्ट विजिट में छात्र-छात्राओं ने न्यायिक प्रक्रियाओं को बारीकी से जाना। इस दौरान सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभय सिंह, चीफ डिफेंस काउंसिल सुधीर त्यागी, एड. आशीष बोहरा, एड. परमेश्वर राठौर, एड. रमन सैनी ने छात्र-छात्राओं को विधि की जानकारी देते हुए जमानत प्रार्थना पत्र, साक्ष्य रिकॉर्ड होना और प्रतिवाद पत्र दाखिल होने जैसी महत्वपूर्ण न्यायिक प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। विधि विद्यार्थियों ने न्यायिक कार्यवाहियों के व्यवहारिक और तकनीकी ज्ञान की जानकारी के तहत भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने न्यायालय की कार्यप्रणाली को ध्यान से देखा और समझा। न्यायालय में कैसे पेश होना होता है, कैसे केस दायर किया जाता है, और केस की शुरुआत कैसे करनी होती है, छात्रों ने समझने का प्रयास किया।
विद्यार्थियों को कोर्ट रूम दिखाए गए और उनके बारे में जानकारी दी गई। सिविल जज अभय सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को न्यायालय में होने वाली प्रक्रिया का ज्ञान देते हुए बताया कि कैसे आर्बिट्रेशन के माध्यम से बाहर से बाहर वादों का निपटारा किया जा सकता है।
मौ. वकार इकबाल ने बताया कोर्ट विजिट छात्र-छात्राओं की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का भाग है। इससे छात्रों का व्यक्तित्व एक बेहतर अधिवक्ता के रूप में विकसित होता है। इस भ्रमण से छात्र-छात्राओं को विधि सेवा प्राधिकरण के गठन, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताने के साथ ही उनकी करियर काउंसलिंग करते हुए उन्हें कानूनी क्षेत्र मे बेहतर करियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने अदालत की प्रक्रिया को समझना विधि के छात्रों के लिए अत्यधिक आवश्यक है। भविष्य मे सभी कानून के छात्र-छात्राओं की बेहतर ट्रेनिंग और इन्र्टनशिप की व्यवस्था कॉलेज द्वारा की जा रही है।