उत्तराखंडराजनीति

फिर “कांग्रेस के हुए “यशपाल और संजीव, अब भाजपा पर निगाहें….

उत्तराखंड में कांग्रेस ने चुनाव से ऐन पहले चला बड़ा सियासी दांव..

इस खबर को सुनिए

: शाम तक भाजपा भी कांग्रेस का विधायक खींचकर देगी माकूल जवाब…
पंच 👊 नामा ब्यूरो
हरिद्वार: हरीश रावत सरकार को मुश्किल में डालकर भाजपा में जाने और साढ़े चार साल तक कैबिनेट मंत्री रहने के बाद यशपाल आर्य रविवार को फिर से कांग्रेस में लौट आए। उनके बेटे संजीव आर्य ने भी घर वापसी की है। चुनाव से एन पहले एक कैबिनेट मंत्री की बेटे सहित घर वापसी कराते हुए कांग्रेस ने बड़ा सियासी दांव चल दिया है। आज शाम तक भाजपा भी कांग्रेस के एक विधायक को अपने पाले में खड़ा कर इसका माकूल जवाब दे सकती है। यह हरीश रावत के करीबी और धारचूला से “विधायक हरीश धामी हो सकते हैं। इस समय उत्तराखंड की निगाहें भाजपा के पलटवार पर लगी हुई हैं।
सोमवार को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने बेटे संजीव आर्य के साथ दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में वापसी की। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता कर इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी।
भाजपा ने भी नहले पर दहला मारने की पूरी तैयारी की है। सूत्र बता रहे हैं कि एक कांग्रेस विधायक कुछ घंटों में भाजपा में जाने की सारी औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं। राजनीतिक हलकों में धारचूला से कांग्रेसी विधायक हरीश धामी के भाजपा में जाने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि भाजपा नेता अभी पत्ते खोलने को तैयार नहीं हैं। दोपहर बाद या फिर शाम तक कांग्रेसका एक विधायक कम हो सकता है। लेकिन यह साफ है कि कांग्रेस और भाजपा में सेंधमारी आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। कांग्रेस का कुनबा बढ़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है। जिससे चुनाव और ज्यादा दिलचस्प होने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!