
जगदीश शर्मा “देशप्रेमी!
पंच👊नामा✍️रुड़की
—————————–
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत..
रूड़की: एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही ददर्नाक मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमाटर्म के लिए राजकीय अस्पताल भिजवा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। मामला भगवानपुर मार्ग स्थित टोल प्लाजा के पास का है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह फैक्ट्रीकर्मी मनोज कुमार निवासी ग्राम मखदूमपुर थाना मंगलौर अपने घर से बाइक द्वारा भगवानपुर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया औऱ ट्रक को कब्जे में ले लिया। वही पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
————————————–
विवाहिता को तंग कर रहा पति, जेठ रखता है बुरी नजर..
रूड़की: दहेज के लालची एक शौहर ने अपनी बीवी को घर से निकाल दिया, बीवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोतवाली सिविल लाइन के मौहल्ला भारतनगर का है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक केदार सिंह चैहान ने बताया कि करीब 2 वर्ष पूर्व रुड़की निवासी एक महिला का निकाह भारत नगर निवासी व्यक्ति से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही शौहर अपनी बीवी को कम दहेज लाने के कारण ताने देता था और मारपीट करता था, तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विवाहिता का जेठ भी उसपर बुरी नजर रखता था। विवाहिता का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।