अपराधहरिद्वार

असलहे की नोक पर मरीज को जबरन रेफर करने के आरोप से मचा बवाल, आखिर कौन होटल कारोबारी लेकर घूम रहा गनर और विधायक की गाड़ी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पॉश कॉलोनी न्यू हरिद्वार स्थित सुश्रुत ट्रामा सेंटर पर फैक्ट्री कर्मचारी श्रीचंद को जबरन रेफर किए जाने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार को सर्जरी के बाद उसकी हालत स्थिर थी, लेकिन दबाव और असलहे की नोक पर रेफर किए जाने के चलते ही हालत बिगड़ी और बंगाली अस्पताल में उसकी मौत हो गई।शनिवार सुबह मृतक के परिजनों और सिडकुल में कार्यरत सैकड़ों फैक्ट्रीकर्मियों ने नर्सिंग होम के बाहर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एनेस्थीसिया की ओवरडोज मौत की वजह बनी। बढ़ते बवाल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नर्सिंग होम को तत्काल सील कर दिया।परिजन और फैक्ट्री कर्मी अब मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। मृतक के नजदीकी और कांग्रेसी नेता वरुण बालियान ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उनका कहना है कि जबरन रेफर कराने की पूरी साजिश के पीछे हरियाणा से ताल्लुक रखने वाला एक होटल कारोबारी था, जो कथित तौर पर वेस्ट यूपी के एक विधायक की गाड़ियों और गनर के साथ अस्पताल पहुंचा था। इस बीच नर्सिंग होम का डीवीआर भी गायब बताया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा हटा सकती है। फिलहाल, गुस्साए फैक्ट्री कर्मी अब भी नर्सिंग होम के बाहर डटे हुए हैं और मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!