हरिद्वार

धनौरी में मगरमच्छ के घर में घुसने से मचा हड़कंप, पुलिस और वन विभाग ने किया रेस्क्यू..

पंच👊नामा
रुड़की: पिरान कलियर के धनौरी क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ अचानक एक घर में घुस आया।

मगरमच्छ को घर के अंदर देखकर स्थानीय लोग घबरा गए और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची धनौरी पुलिस ने स्थिति को संभाला और वन विभाग की टीम को बुलाया।
————————————–
मगरमच्छ के घर में घुसने से दहशत…..धनौरी गेट के पास स्थित एक मकान में सोमवार दोपहर एक मगरमच्छ घुस आया। जैसे ही घरवालों ने उसे देखा, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और मगरमच्छ को देख घबराहट फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद धनौरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
————————————–
पुलिस और वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू…..धनौरी पुलिस ने स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने विशेष उपकरणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने का अभियान शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया।
————————————–
गंगनहर क्षेत्र में अक्सर दिखते हैं मगरमच्छ…..गौरतलब है कि धनौरी क्षेत्र से गुजरने वाली पुरानी गंगनहर में अक्सर मगरमच्छ देखे जाते हैं। कई बार ये जलधारी जीव नहर से निकलकर सड़कों या रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं, जिससे लोगों में दहशत फैल जाती है। इससे पहले भी कई बार इस इलाके में मगरमच्छ मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की बात कही है। वहीं, स्थानीय प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि अगर वे मगरमच्छ या किसी अन्य जंगली जीव को अपने आसपास देखें, तो तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!