अपराधहरिद्वार

23 वॉशिंग मशीन चोरी करने वाले चोर दबोचे, अब जेल में हाथ से धोएंगे अपने कपड़े..

एसपी देहात ने उठाया पर्दा, दो फरार आरोपियों की तलाश में दबिश, अलग-अलग मामलों में साथ वारंटी गिरफ्तार..

इस खबर को सुनिए

एसपी देहात ने उठाया पर्दा, दो फरार आरोपियों की तलाश में दबिश..
पंच👊नामा
रुड़की: दो दिन पूर्व ग्राम सिकरोड़ा निवासी तनवीर पुत्र शमीम ने थाना भगवानपुर में तहरीर देकर बताया था कि उसके ट्रक HR38Z-1771 में बीती 30 दिसम्बर को डीक्सन कंपनी सैलाकुई देहरादून से रात करीब 09.30 बजे सैंमसंग कंपनी की 106 वाँशिग मशीन ट्रक में लेकर उसका ड्राइवर नोएडा के लिए निकला था, जो रात में ही दिल्ली हाईवे स्थित स्वागत ढाबे के नजदीक शेरपुर बस स्टैण्ड भगवानपुर के पास रूका और ट्रक में सो गया। जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरो ने ट्रक में रखी सैमसंग कंपनी की 23 वाँशिग मशीन चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर थाना भगवानपुर में संबंधित धाराओ में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान अजय सिंह व एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बीती देर रात मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों को वाहन ट्रक न0 UP11AT-0730 में चोरी की गई 23 सैमसंग वाशिंग मशीन ले जाते हुए एक तमंचा 315 बोर व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर ने बताया चारो आरोपियों के कब्जे से चोरी का सौ प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया, सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया पुलिस पूछताछ में दो अन्य लोगों का नाम भी प्रकाश में आया है जिनकी तलाश की जा रही है।
—————————————
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त…
1- जैद पुत्र मुनसैद निवासी सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ उ0प्र0
2- सलीम अहमद पुत्र मजहर अली निवासी ग्राम गोसपुर थाना सिघावली अहीर जनपद बागपत उ0प्र0
3- रविन्द्र कुमार उर्फ कल्लू पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम भनेडा खास थाना देवबन्द उ0प्र0
4- साजिद पुत्र असलम निवासी देहरा थाना धौलाना जनपद हापुड उ0प्र0
—————————————-
फरार अभियुक्त…….
1- समीर उर्फ सोहेल उर्फ सीसा निवासी देहरा थाना धौलाना जिला हापुड उ0प्र0
2- राहुल निवासी देहरा थाना धौलाना जिला हापुड उ0प्र0
—————————————
बरामदगी सामान का विवरण….
1- घटना में प्रयुक्त ट्रक रजि0न0 UP11AT-0730
2- 23 वाशिंग मशीन सैंमसग
3- तंमचा 315 बोर व जिन्दा कारतूस
—————————————-
पुलिस टीम……
1- SHO भगवानपुर राजीव रौथाण
2- SSI सतेन्द्र बुटोला
3- SI लोकपाल परमार
4- SI कर्मवीर
5- SI दीपक चौधरी
6- SI यशवीर सिंह नेगी
7- HC विनोद कुमार
8- HC शूरवीर
9- HC संजय
10- C. उबैदउल्ला
11- C. हिमाँशू चौधरी
12- C.Dr. चालक लाल सिंह
—————————————
सोनू, मुकर्रम, शकील, अहसान समेत पांच वारंटी गिरफ्तार…
लक्सर: एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के अपराध पर अंकुश लगाने के कड़े निर्देश पर जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। फरार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी से लेकर अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में लक्सर कोतवाली पुलिस ने 5 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पांचों वारंटी अलग-अलग मामलों में न्यायालयो से वांछित चल रहे थे।
—————————————-
गिरफ्तार अभियुक्त……
01. सोनू पुत्र इब्राहिम निवासी सुल्तानपुर लक्सर दहेज के मामले में
02. मुकर्रम अली पुत्र इब्राहिम निवासी- सुल्तानपुर आदमपुर दहेज के मामले में
03. शकील पुत्र यामीन निवासी-बसेडी खादर लक्सर धारा 138 एन आई एक्ट के मामले में
04.अहसान पुत्र हासिम निवासी-नगला खिताब लक्सर धारा 138 एन आई एक्ट के मामले में हरिद्वार
05. श्रीमती सजिदा पत्नी इब्राहिम निवासी-सुल्तानपुर लक्सर हरिद्वार दहेज के मामले में
—————————————-
पुलिस टीम……
01. उ०नि० नरेन्द्र तोमर
02. कानि० पंचम
03. कानि० देवेन्द्र
04. म०का० रितू शर्मा
05. का० मंदीप
06. का० प्रकाश
07. का० हमीद
08. का० शूरवीर
—————————————-
दो वारंटी गिरफ्तार…..
हरिद्वार: वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दो वारंटियों को धरदबोचा है। दोनो वारंटी न्यायालय से वांछित चल रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
————————————–
नाम पता वारण्टी……
1-मुंतजीर पुत्र सबदर निवासी सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 45 वर्ष
2-सलीम शेख उर्फ सलीम पुत्र शकूर उर्फ गफूर राजा निवासी दादूपुर गोविंदपुर  थाना रानीपुर हरिद्वार
—————————————-
पुलिस टीम………
1.उ0 नि0 इंदर सिंह
2 कांस्टेबल793 चंदन चौहान
3. कांस्टेबल 1392 प्रीतम तोमर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!