अपराधहरिद्वार

चोरों ने खंगाला डॉक्टर का घर, लाखों के जेवर-नकदी पर किया हाथ साफ..

सर्दियों के सीजन में चोरों ने संभाला मोर्चा, दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर दी पुलिस को चुनौती..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सर्दियों का सीजन शुरू होते ही चोरों ने मोर्चा संभाल लिया है। लक्सर में चोरों ने दिनदहाड़े एक डॉक्टर के घर के ताले चटकाए और सोने चांदी के जेवरात व लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए। डॉक्टर का परिवार वापस लौटा तो घटना का पता चला। तब उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस में छानबीन शुरू कर दी है।लक्सर के शेखपुरी स्थित अतिथि नगर में डॉक्टर त्रिलोक चीमा अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। डॉ. त्रिलोक चीमा का गोवर्धनपुर में चीमा हॉस्पिटल हैं। डॉक्टर त्रिलोक चीमा के घर की बगल में निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ करीब 6 बजे घर के जरूरी काम से बाहर चले गए थे। रात करीब 9 बजे वह घर लौटे तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा हुआ है। चोर अलमारी का लॉक तोड़कर लॉकर में रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण के अलावा एक लाख अस्सी हजार रुपए की नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए हैं। चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। उनके घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!