अपराधहरिद्वार

60 किलो गौ मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार..

कार्रवाई के बावजूद जिले में लगातार सामने आ रही गोकशी की घटनाएं..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड हरिद्वार की टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बंदरजुड़ में परवेज पुत्र मोहम्मद सत्तार व मुस्तकीम पुत्र रफीक निवासीगण ग्राम बंदरजुड़ थाना बुग्गावाला को गौकशी में गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लगभग 60 किलोग्राम गौ मांस, गोकशी उपकरण दो लोहे की छुरिया, एक कुल्हाड़ी, एक लकड़ी का गुटका व एक भूरे रंग की चादर बरामद की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बुग्गावाला पर धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जिसके बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।गौरतलब है कि उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल जनपद हरिद्वार के द्वारा जनवरी माह 2022 से अब तक गोकशी, गौहत्या, गौतस्करी व अवैध पशु कटान के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल-194 अभियुक्तगण के विरुद्ध कुल-59 अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं। जिनमें – 88 पशुओं को गोकशी से बचाकर गौशालाओं में दाखिल कराया गया है। गोवंश टीम द्वारा गोकशी, गौहत्या, गोतस्करी की रोकथाम के लिए लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है व जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एक से अधिक अभियोगों में सम्मिलित व क्रियाशील गौ हत्यारों व गौ तस्करों के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के विभिन्न थानों के द्वारा अभी तक कुल-78 गोकशी, गौहत्यारों व गोतास्करो के विरुद्ध गुंडा अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है, कार्यवाही लगातार जारी है।
————————————–
गिरफ्तार अभियुक्त……
परवेज पुत्र मोहम्मद सत्तार उम्र 40 वर्ष, मुस्तकीम पुत्र रफीक उम्र 42 वर्ष, निवासीगण ग्राम बंदरजुड़ थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार
————————————–
बरामदगी…….
लगभग 60 कि0 ग्रा0 गोमांस, दो लोहे की छुरियां, एक कुल्हाड़ी, एक लकड़ी का गुटका।
————————————–
गोवंश टीम का विवरण…….
1:- उ0नि0 आशीष कुमार।
2:- उ0नि0 शरद सिंह।
3:- का0 199 प्रवीण कुमार।
4:- का0 874 प्रवीण खत्री।
5:- का0 28 प्रवीण सैनी।
6:- का0 1306 राजेन्द्र।
7:- म0का0 652 वर्षा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!