“ब्लैकमेलिंग और धमकी से त्रस्त पीड़िता ने सिपाही के घर पर किया हंगामा, जान का खतरा जताया..
पीड़िता का आरोप, अजनबियों से पीछा कराता रहा सिपाही, कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट की तैयारी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
रुड़की: पुलिस भर्ती के बहाने शातिर कांस्टेबल के जाल में फंसी युवती ने गुरुवार को आरोपी सिपाही के घर के बाहर हंगामा किया। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी सिपाही न केवल उसका लगातार पीछा कर रहा है, बल्कि अजनबियों से निगरानी भी करवा रहा है।
इतना ही नहीं, शिकायत वापस लेने के लिए ब्लैकमेल कर धमकाया जा रहा है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी के परिजन भी उस पर हमला करने की कोशिश करने लगे, जिससे वह जान बचाकर भागी। युवती ने स्पष्ट कहा कि अब वह इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
—————————————
पीड़िता के मुताबिक, साल 2022 में पुलिस लाइन रोशनाबाद में भर्ती परीक्षा के दौरान आरोपी सिपाही से परिचय हुआ था। तभी से उसने भर्ती का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।
आरोप है कि बाद में इमोशनल ब्लैकमेल कर उसकी शादी तुड़वा दी और ससुराल वालों के सामने आपत्तिजनक फोटो दिखाकर बदनाम किया। यही नहीं, कई बार रुड़की में अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर उसका यौन शोषण भी किया गया।
—————————————
उच्च अधिकारियों से भी शिकायत……
युवती का कहना है कि वह इस पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से लेकर आईजी गढ़वाल तक कर चुकी है, लेकिन कार्रवाई सिपाही पर नहीं, उल्टे उसी पर दबाव बनाया जा रहा है।
—————————————
परिजनों पर भी आरोप…..
पीड़िता ने सिपाही की पत्नी और साले पर भी हमले का आरोप लगाया। कहा कि दो दिन पहले रुड़की रेलवे स्टेशन पर उसे रोककर केस वापस लेने का दबाव बनाया गया और पुराने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। यु
वती ने चेतावनी दी है कि यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी आरोपी सिपाही और उसके परिवार की होगी।



