हरिद्वार

सराय निवासी दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत..

बारात में गए थे दोनों भाई, मातम में बदली शादी की खुशियां..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय से बारात में यमुनानगर हरियाणा गए दो सगे भाई हादसे का शिकार हो गए। एक ट्रक से कुचलकर दोनों भाइयों की मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां चीख पुकार में तब्दील हो गई। उनकी बस्ती में कोहराम मचा हुआ है।

फाइल फोटो

पुलिस के मुताबिक, सराय गांव में रेलवे फाटक के पास बस्ती में रहने वाले राजू प्रधान के बेटे की बारात यमुनानगर गई थी। यमुना नगर के पास ढेहा बस्ती में बारात पहुंचने के बाद दो भाई शनि 25 वर्ष और ऋषि 22 वर्ष अपनी बाइक से आस पास घूमने निकल गए। तभी पांसरा इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया। शादी के दौरान दो जवान भाइयों की हादसे में मौत से अचानक पूरा माहौल बदल गया। यहां सराय गांव की बस्ती में भी मातम पसरा हुआ है। गांव निवासी हाजी खलीकुश्शान ने बताया कि गांव से प्रधान राजू के बेटे की बारात गई थी। यमुनानगर में ही हादसा हुआ है।
——————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!