अपराधउत्तराखंड

सवा दो लाख की चरस समेत दो तस्कर दबोचे..

चमोली पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-चमोली: चमोली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो लाख से अधिक की चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के नेतृत्व व दिशा-निर्देशन में चमोली पुलिस अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों के तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना थराली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से ₹ 2,25,000 की एक किलो 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध थाना थराली के एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करों के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस जुटा रही है।
—————————————-
गिरफ्तार तस्कर….
बलबीर सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी हिमनी घेस (712 ग्राम अवैध चरस) व मुकेश दानू पुत्र आलम निवासी हिमनी घेस (788 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार हुए।
—————————————-

पुलिस टीम…..
थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा, उ.नि. सुमित बंदूनी, कां. कृष्णा भंडारी व अजय मोहन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!