अपराधहरिद्वार

“एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ बना बहरूपियों का काल..

हरिद्वार में फर्जी बाबाओं की धड़पकड़ तेज, 09 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 124 बहरुपिए बाबा गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: धर्म नगरी में बाबाओं का भेष धरकर लोगों को तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व झूठे चमत्कारों से भ्रमित करने वाले बहरूपियों पर हरिद्वार पुलिस ने एक साथ शिकंजा कस दिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में जिलेभर में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत कुल 124 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत हरिद्वार पुलिस की अब तक की ये सबसे बड़ी कार्रवाई है।
————————————
कोतवाली नगर, हरिद्वार:-
27 बहरूपिए बाबाओं पर एकसाथ कार्रवाई, भीड़भाड़ वाले इलाकों में कर रहे थे ढोंग का प्रदर्शन…..हर की पैड़ी और सीसीआर चौक क्षेत्र में फर्जी बाबाओं का तांत्रिक प्रदर्शन लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ बनता जा रहा था।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने 27 बहरूपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी बाबा तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक जैसे ढोंग कर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे। जिनमे मुख्य आरोपी प्रवीण (गुडगांव), जोगिंद्र (बिहार), ब्रहस्पत गिरी (महाराष्ट्र), अशोक ताती (बिहार), उपदेश गिरी (हरदोई) सहित कुल 27 नाम शामिल हैं। पुलिस टीम में उ.नि. आशीष नेगी, संजीत कंडारी, का. अमित भट्ट, राजेश, सौरभ नौटियाल आदि शामिल रहे।
————————————
कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार:-
ज्वालापुर में 9 फर्जी बाबा गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन और सब्जी मंडी से दबोचे गए…..पुलिस ने रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी और ऊंचा पुल जैसे व्यस्त इलाकों से 9 ढोंगी बाबाओं को पकड़ा, जो जादू-टोना और तंत्र-मंत्र के नाम पर भ्रम फैला रहे थे। गिरफ्तार आरोपी: सहदेव (भारत माता मंदिर), वीर बहादुर (ऋषिकेश), उपेन्द्र (ज्वालापुर) सहित 9 लोग शामिल हैं। पुलिस टीम में उ.नि. मनीष भंडारी, का. अमित गोड, राजेश बिष्ट, सुनील डी शर्मा उपस्थित रहे।
————————————
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:-
ऑपरेशन कालनेमी में 20 बहरुपिए पकड़े गए, 2 महिलाएं भी शामिल…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 बहरुपिए बाबाओं को हिरासत में लिया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।चंडीघाट नमामि गंगे घाट और चिड़ियापुर क्षेत्र में ये सभी तंत्र-मंत्र व झाड़-फूंक का ढोंग कर आमजन को भ्रमित कर रहे थे। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 172(2) BNSS के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर समेत 10 सदस्यीय टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया।
—————————————
थाना कनखल, हरिद्वार:-
दक्ष मंदिर पर 4 पाखंडी बाबाओं को पकड़ा, श्रद्धालुओं में फैला रहे थे भ्रम…दक्ष मंदिर क्षेत्र में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर जादू-टोने के प्रदर्शन कर रहे 4 फर्जी बाबाओं को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिनमे सुरेश (हरदोई), सतीश (सीतापुर), गजराम (संभल), राजकुमार (बदायूं) शामिल हैं। टीम में हे.का. जितेन्द्र शाह और का. संजू सैनी मौजूद रहे।
————————————
थाना पथरी, हरिद्वार:-
सपेरा बस्ती से 5 तांत्रिक गिरफ्तार, घीसुपुरा में चल रहा था तंत्र-मंत्र का खेल…..पथरी पुलिस ने सपेरा बस्ती क्षेत्र में दबिश देकर 5 बहरूपियों को पकड़ा, जो भ्रम फैलाकर जनता को बहका रहे थे। गिरफ्तार आरोपी अशोक गिरी, जोनी, निटठन, अर्जुन, राहुल नाथ (सभी निवासी सपेरा बस्ती) के रहने वाले हैं। पुलिस टीम में: व.उ.नि. यशवीर सिंह, उ.नि. रोहित कुमार, का. नारायण सिंह आदि शामिल रहे।
————————————
कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार:-
24 फर्जी बाबाओं पर एकसाथ शिकंजा, देहात क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई…..गंगनहर थाना पुलिस ने क्षेत्र के कई हिस्सों में छापेमारी कर कुल 24 बहरूपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी बिना किसी पहचान या पंजीकरण के साधु वेश में घूम रहे थे। जिनके नामों का सत्यापन जारी है और विधिक कार्यवाही प्रक्रियाधीन।
————————————
कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार:-
मंगलौर में 11 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, झाड़-फूंक और टोने-टोटके का कर रहे थे प्रचार…..थाना मंगलौर क्षेत्र में भ्रम फैलाने वाले 11 बहरूपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। ये लोग विशेष रूप से बाहरी राज्यों से आए थे और धर्म की आड़ में स्थानीयों को गुमराह कर रहे थे। सभी पर धारा 172(2) BNSS में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
————————————
थाना कलियर, हरिद्वार:-
6 फर्जी बाबा पकड़े गए, ऑपरेशन कालनेमी में फिर एक वार….पीरान कलियर पुलिस ने तांत्रिक चोला पहनकर धर्म की छवि खराब कर रहे 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है, कानूनी कार्रवाई जारी।
————————————
थाना भगवानपुर, हरिद्वार:-
भगवानपुर से 2 बहरूपिए पकड़े गए, गांवों में भ्रम फैला रहे थे…भगवानपुर थाना पुलिस ने 2 व्यक्तियों को पकड़ा जो तंत्र-मंत्र के नाम पर ग्रामीणों को झांसा दे रहे थे।
————————————
थाना खानपुर, हरिद्वार:-
1 पाखंडी बाबा गिरफ्तार, लोगों की आस्था से कर रहा था खिलवाड़…थाना खानपुर पुलिस ने एक बहरूपिए को गिरफ्तार किया जो खुद को चमत्कारी साधु बताकर भीड़ एकत्र कर रहा था।
—————————————एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने साफ शब्दों में कहा है कि – “ऑपरेशन कालनेमी अब सिर्फ एक मुहिम नहीं, बल्कि जनपद के लिए धर्म की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प है। ”पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जिलेभर में जारी रहेगा, ताकि हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक छवि को कोई आंच न पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!