अपराधहरिद्वार

हाथी के दो दांतों सहित यूपी का तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार..

एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस की साझी सफलता, 30 लाख रुपये बताई जा रही कीमत..

पंच👊नामा
पिरान कलियर: थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने हाथी के दो दांतों के साथ एक तस्कर को धरदबोचा है जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस के मुताबिक़ दांतो की कीमत करीब 30 लाख रुपये है, जिनका कुल वजन 760 ग्राम है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ व कलियर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में वन्य जीवजंतु की चोरी छिपे अवैध तस्करी की सूचना पर घेरा बंदी करते हुए अजमेरी तिराहे के पास आम के बाग से एक तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है, जबकि दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से दो प्रतिबंधित हाथी के दांत बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए, फरार अभियुक्तों के संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। बरामद हाथी के दांतों की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 30 लाख है।
————————————–
गिरफ्तार अभियुक्त…..
लोकेश बजाज पुत्र श्री सुरेंद्र कुमार बजाज निवासी मकान नंबर 338 आवास विकास कॉलोनी शाहजहांपुर थाना सदर जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेशl
————————————-
फरार अभियुक्त….
नौसाद और रिजवान निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
————————————-
पुलिस टीम…..
1. निरीक्षक शरद चंद गुसाईं एसटीएफ देहरादून
2_ उप निरीक्षक विकास रावत एसटीएफ देहरादून
3. Asi चिरंजीव एसटीएफ देहरादून
4. हेड कांस्टेबल सुधीर कैसला एसटीएफ देहरादून
————————————–
थाना पिरान कलियर टीम…..
1. जहांगीर अली थानाध्यक्ष पिरान कलियर
2- हेड कांस्टेबल इलियास अली
3_ कॉन्स्टेबल राहुल नेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!