अपराधहरिद्वार

“दुर्गागढ़ में भाजपा बैठक के दौरान हंगामा, महिला नेता दंपती पर हमला..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पथरी क्षेत्र के दुर्गागढ़ में आयोजित भाजपा बैठक के दौरान रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष की नौबत आ गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने बैठक में मौजूद भाजपा महिला नेता और उनके पति पर अचानक हमला बोल दिया। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। बाद में आरोपित पक्ष ने भाजपा नेता के घर पहुंचकर भी उत्पात किया। हमले में महिला नेता पिंकी और उनके पति अनूप सिंह घायल हो गए।तहरीर में अनूप सिंह निवासी दुर्गागढ़ ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार के आयोजन में ग्रामीणों के साथ श्रवण कुमार, आशीष और पूजा भी मौजूद थे। बैठक के दौरान आरोपितों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी पिंकी को भी नहीं छोड़ा गया।अनूप ने आरोप लगाया कि हमलावर गंडासा, तबल, कट्टा और गन्ना कटर लेकर जान से मारने की धमकी देते रहे। आरोप है कि पूजा ने पिंकी के बाल पकड़कर उनका सिर दीवार से दे मारा, जिससे उन्हें गहरा चोट आई।पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपितों—श्रवण, आशीष और पूजा—के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!