उत्तराखंडराजनीति

पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन पर उत्तराखंड सीएम ने ली चुटकी..

कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली हरिद्वार में, असर हुआ पंजाब में: धामी..

इस खबर को सुनिए

:पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन पर उत्तराखंड सीएम ने ली चुटकी..

कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली हरिद्वार में, असर हुआ पंजाब में: धामी..

पंच👊नामा
रुड़की! ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुँचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जहां कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो वही विपक्ष पर जमकर हमला बोला। धामी ने कहा परिवर्तन यात्रा का असर पंजाब में जो हुआ सबके सामने है, कांग्रेस साढ़े चार साल तक भूमिगत रही लेकिन अब सत्ता पाने के लिए जनता के द्वार गुहार लगा रही है, लेकिन 2022 में उत्तराखंड की एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की बहुमत वाली सरकार बनाने जा रही है। सीएम धामी ने कहा कोविड का असर कम हुआ है इसीलिए चारधाम यात्रा को सुचारू किया गया है। चारधाम यात्रा के लिए सरकार सर्वोच्च न्यायालय तक गई।

आपको बता दे भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति के अंतिम दिन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिकरत की। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण भी मौजूद रहे।
रुड़की में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्य समिति का आयोजन किया गया। कार्यसमिति के दूसरे दिन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में पहुँचे जहां कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के. लक्ष्मण भी मौजूद रहे। कार्य समिति को सम्बोधित करते हुए सीएम धामी ने सभी से मिशन 2022 में जुट जाने का आह्वान किया।

ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी को संबोधित करते सीएम धामी ने कहा की ओबीसी मोर्चा भाजपा का एक अभिन्न अंग है जो सभी को साथ जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा की आज की इस कार्यसमिति की बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया है। उन्होंने कहा की भाजपा 2022 के चुनाव में पूरी तैयारी के साथ अभी से जुट गई है और विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से उत्तराखंड में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर भी सीएम धामी ने वार करते हुए कहा कि परिवर्तन पंजाब में दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भगवानपुर के लिए रवाना हो गए जहाँ पर वो जन आशीर्वाद रैली में भाग लेंगे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गन्नामंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के. लक्ष्मण, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेशअध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन, विधायक प्रदीप बत्रा, ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, विधायक संजय गुप्ता, विधायक देशराज कर्णवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!