हरिद्वार

“उत्तराखंड पुलिस का स्वच्छता संकल्प ज़मीन पर उतरा, पिरान कलियर में दरगाह से गांवों तक चला व्यापक सफाई अभियान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर: प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के संकल्प के तहत उत्तराखंड पुलिस द्वारा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम शेठ के निर्देश पर धार्मिक, तीर्थ व सार्वजनिक स्थलों को विशेष रूप से अभियान में शामिल किया गया है, ताकि आमजन को स्वच्छता का महत्व समझाया जा सके और स्वच्छ वातावरण का संदेश जन-जन तक पहुँचे।इसी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन सफाई व स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। जनपद के प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का उदाहरण प्रस्तुत किया।थाना पिरान कलियर क्षेत्र में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान दरगाह क्षेत्र, मेला क्षेत्र, अब्दाल साहब मार्ग, हज हाउस मार्ग के साथ-साथ इमलीखेड़ा और धनौरी क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। पुलिस कर्मियों ने हाथों में झाड़ू लेकर सड़कों, सार्वजनिक स्थलों व धार्मिक परिसरों की सफाई कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।स्वच्छता अभियान में एसएसआई सुनील दत्त पांडे, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान सहित थाना व चौकियों का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है, जिसमें पुलिस के सभी अधिकारी व कर्मचारी सहभागी बने। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और अभियान में सहयोग करने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!