अपराधहरिद्वार

“सिंहद्वार पर आधी रात मारपीट का वीडियो वायरल, छह महिलाएं और दो पुरुष हवालात में, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: धर्मनगरी के सिंह द्वार चौक पर आधी रात हुए हंगामे ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया। सोमवार रात 1 बजे महिलाओं और पुरुषों के बीच हुई मारपीट का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, कनखल पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्त में आई टोली में छह महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।घटना 11 अगस्त की रात की है। किसी बात पर कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हाथ उठा दिए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद कर लिया और इंटरनेट पर डाल दिया। वीडियो हरिद्वार पुलिस तक पहुंचा तो तुरंत टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की गई। इंस्पेक्टर कनखल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि जांच में पहचाने गए सभी आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।गिरफ्तार आरोपी……
संदीप (45) पुत्र स्व. कालूराम कश्यप, निवासी संजय नगर टिबड़ी, थाना रानीपुर
महिला (40), निवासी संजय नगर टिबड़ी, थाना रानीपुर
महिला (27), निवासी शिवलोक कॉलोनी, टिबड़ी के पास, थाना रानीपुर
महिला (39), निवासी संजय नगर, तरुण हिमालय बिल्डिंग, टिबड़ी, थाना रानीपुर
महिला (42), निवासी फुटबॉल ग्राउंड, जगदीशपुर, थाना कनखल
महिला (55), निवासी ऋषिकुल, 6 नंबर टंकी, मायापुर, कोतवाली नगर
कुलविंदर (35) पुत्र भगवान दास, निवासी पीठ पुलिया, जगजीतपुर, थाना कनखल
महिला (28), निवासी पीठ पुलिया, जगदीशपुर, थाना कनखल

एक्शन में पुलिस टीम……
उपनिरीक्षक भावना पंवार, कांस्टेबल संजू सैनी और होमगार्ड अजय कुमार ने दबिश देकर सभी को पकड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!