उत्तराखंडराजनीति

बंशीधर भगत या मदन कौशिक होंगे विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट में युवा चेहरों को मौका..

सौरभ बहुगुणा, विनोद कंडारी, आदेश चौहान, ऋतु खंडूरी लाइन में,, सतपाल, चुफाल, उनियाल सहित कई नेताओं का पत्ता साफ होना तय..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी- 2 सरकार में युवा चेहरों को कैबिनेट में मौका मिलेगा। सीएम के तौर पर पुष्कर सिंह धामी का नाम तय होने के बाद से ही भाजपा के दिग्गज अपने अपने करीबियों को कैबिनेट में सेट करने की जोड़ जुगत में लगे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार मंत्रियों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों के नाम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा भी, लेकिन अभी हाईकमान की तरफ से कोई इशारा नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को शपथ ग्रहण से लगभग दो घंटें पहले ही विधायकों को मंत्री बनाए जाने की सूचना दी जाएगी।भाजपा के सूत्र बता रहे हैं कि धामी के पुराने मंत्रिमंडल में शामिल रहे सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल, विशन सिंह चुफाल, अरविंद पांडे, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य फिर इस दौड़ में हैं, लेकिन इनमें कुछ नामों पर कैंची चल सकती है। नए दावेदारों की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा, विनोद कंडारी और ऋतु खंडूरी और हरिद्वार की रानीपुर सीट से तीसरी बार विधायक बने आदेश चौहान मंत्री पद की लाइन में शामिल हैं। दलित कोटे से बागेश्वर से चंदन राम दास और राजपुर रोड से खजान दास में से किसी एक की किस्मत खुल सकती है। कैबिनेट मंत्री के अलावा इस पर भी मंथन चल रहा है कि उत्तराखंड विधानसभा का अगला स्पीकर कौन हो सकता है। भाजपा मुख्यालय में इसकी भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। निर्वतमान स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल इस बार मंत्री पद के जोर आजमाइश में लगे हैं। भाजपा से जुड़े सूत्र दावा कर रहे हैं कि अगर प्रेमचंद अग्रवाल मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं तो फिर मदन कौशिक और बंशीधर भगत में से किसी एक को इस पद पर एडजस्ट किया जा सकता है।यदि मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री बनते हैं तो बात अलग है। लेकिन अगर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाता है तो हरिद्वार जिले से आदेश चौहान की लॉटरी लगनी तय मानी जा रही है। भाजपा हाईकमान क्या इस बार भी इन्हीं पर दांव खेलेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शपथ लेंगे। कैबिनेट को लेकर चंद घँटों बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!