अपराधदेहरादून

जौलीग्रांट अस्पताल में मारपीट का खेल: युवकों की गुंडागर्दी के बाद गार्डों की दबंगई कैमरे में कैद, VIDEO वायरल..

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर डोईवाला कोतवाली में गार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीन युवक पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। अस्पताल परिसर में युवकों के हंगामे के बाद अब गार्डों द्वारा की गई कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डोईवाला कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। वीडियो में अस्पताल के गार्ड एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, 27 मार्च को स्वामी राम हिमालयन अस्पताल/विश्वविद्यालय के उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्र भूषण ने सूचना दी थी कि तीन युवक जबरन परिसर में घुसकर क्लास रूम में छात्र-छात्राओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज कर रहे हैं। उनके इस व्यवहार से अस्पताल में आने वाले मरीजों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में भय और असहजता का माहौल बन गया था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ की, लेकिन वे संस्थान में आने का कोई ठोस कारण नहीं बता सके। समझाने के बावजूद वे आक्रोशित हो गए और शांति व्यवस्था बिगाड़ने लगे। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—जय भंडारी, उजैब जैदी और अभिजीत सिंह—को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें उप-जिला मजिस्ट्रेट डोईवाला के समक्ष पेश किया गया था।अब उनमें से एक युवक की गार्डों द्वारा बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है, फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर गार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसके बाद पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है, जबकि पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!