अपराधहरिद्वार

स्मैक के साथ पत्नी गिरफ्तार, पति हुआ फरार..

नशे के धंधेबाज पति-पत्नी पर पुलिस प्रशासन ने कसा शिकंजा..

पंच👊नामा
भगवानपुर: स्मैक का आदि पति अपनी पत्नी के साथ मिलकर स्मैक बेचने का धंधा करता था, आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पत्नी को 23. 57 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौके का फायदा उठाकर आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया, वही फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
ग़ौरतलब है कि नशे के धंधेबाजों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी जंग की तैयारी की है। शुक्रवार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने खुद हरिद्वार पहुँचकर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली थी, बैठक में थाना स्तर पर टीमें गठित कर नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद जिलेभर में पुलिस नशे के ख़िलाफ़ पूरी तरह से अलर्ट है। इसी कड़ी में भगवानपुर थाना पुलिस ने सन्दिग्ध स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया, इस दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिरचंदी के सरकारी अस्पताल से पाकीजा पत्नी मुन्तजिर उर्फ कल्लू निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर को 23.57 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलैक्ट्रोनिक तराजू, एक मोबाइल फोन व 5 सौ रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया। वही गिरफ्तार महिला का पति मौका पाकर फरार हो गया। गिरफ्तार महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका पति मुन्तजिर स्मैक का आदि है और ये स्मैक बरेली से लेकर आता है जिसे वह दोनो मिलकर बेचने का काम करते है। इससे पहले भी आरोपी पति स्मैक बेचने में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए महिला को जेल भेज दिया और फरार आरोपी पति की तलाश में जुट गई।
————————————–
टीम का विवरण…..
1:- कमल राठौर (नायब तहसीलदार) थाना भगवानपुर
2:- अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
3:- उ0नि0 जयवीर सिंह (IC/OP) काली नदी थाना भगवानपुर
4:- का0 800 गीतम सिंह थाना भगवानपुर
5:- का0 1263 मोहन चौहान थाना भगवानपुर
6:- का0 324 संजीव यादव थाना भगवानपुर
7:- म0हो0गार्ड 2138 ममतेश गौड थाना भगवानपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!