देहरादून

दून पुलिस में नारी शक्ति की “जय-जयकार, 16 महिला दारोगाओं को मिली मन चाही तैनाती..

पुलिस कप्तान अजय सिंह की शानदार पहल, महिला पुलिस अधिकारियों की समस्या का समाधान कर बदले कार्यक्षेत्र..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: गृहणी हो या कामकाजी, नारी शक्ति हर रूप में वंदनीय और सम्मानीय है। मौका जब मां सिद्धिदात्री के विशेष दिवस महानवमी का हो, तो नारी की महत्ता और बढ़ जाती है।देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह ने 16 महिला दारोगाओं को उनकी मनचाही तैनाती देकर इस महत्व को साकार किया है।

फाइल फोटो: अजय सिंह (एसएसपी देहरादून)

दरअसल, यह सभी महिला दारोगा अपनी अलग-अलग समस्याओं को लेकर परेशान थी और अन्य जगहों पर तैनाती चाहती थी।

फाइल फोटो

महिला वेलफेयर के तहत पुलिस कप्तान अजय सिंह ने महानवमी पर इन सभी महिला पुलिस अधिकारियों की समस्या का समाधान करते हुए उनके कार्यक्षेत्र बदल दिए। हालांकि, समस्या का समाधान तो आमतौर पर भी होना था। लेकिन इसके लिए पुलिस कप्तान अजय सिंह ने जो दिन चुना, उससे इस फैसले का महत्व और बढ़ गया। समाधान होने से न सिर्फ महिला दारोगा अभिभूत हैं, बल्कि हर कोई इस फैसले की सराहना कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!