हरिद्वार

हरिद्वार में कांग्रेसियों ने निकाली देश जोड़ो तिरंगा यात्रा..

दूसरे दिन भी रैली में शामिल हुए पूर्व सीएम हरीश रावत..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से उदयपुर चिंतन शिविर में किए गए आह्वान के तहत हरिद्वार में कांग्रेसियों ने देश जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली।

यात्रा के दूसरे दिन भी पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत यात्रा में शामिल हुए। हाथ में तिरंगा लेकर हर की पैड़ी से शिवमूर्ति चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान भारत माता की जय के नारों के साथ देशभक्ति के गीत गूंजे। तिरंगा यात्रा के दौरान हरीश रावत ने कहा की हरकी पैड़ी सब के दिल में है। कल अंग्रेजो भारत छोडो की 80वी वर्षगाठ थी , आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी देश जोड़ो तिरंगा यात्रा प्रदेश की हर गली और गांव गांव में निकाल रही है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज वीरता पराक्रम सौहार्द एवम खुशहाली का प्रतीक है। जिसकी आन बान शान के लिए आजादी से पूर्व और आजादी के बाद भी लाखों हिन्दुस्तानियो ने अपना सर्वस निछावर किया है। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के पावन अवसर पर सैकड़ो कांग्रेस जन शामिल हुए। जिसमे मुख्य रूप से पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मुरली मनोहर, मनीष कर्णवाल, अमन गर्ग, तरुण व्यास, ओम पहलवान्, नितिन यादव, आकाश बिरला, सतेंद्र, यज्ञगिक,राजीव भार्गव, महावीर वशिष्ठ, ऋषभ वशिष्ठ, शंकर, दीपक पाण्डेय, शुभम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र चुटेला, नरेश चनियाना, विमल साटू, रविबाबू शर्मा, नितिन तेश्वर, वीरेंद्र श्रमिक, कैश खुराना, राजेंद्र जाटव, संतोष चौहान, बीना कपूर, विमला पाण्डेय, नीटू, विजय, सुरेश, सोम मालिक, अजय गुप्ता, तुषार कपिल, संजय शर्मा, अमन शर्मा, इत्यादि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!