हरिद्वार

दूसरे दिन भी फैक्ट्री के बाहर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी..

पंच👊नामा
नितिन गुड्डू: हरिद्वार: पथरी के गांव पदार्था स्थित एक नामी फैक्ट्री के कर्मचारियों की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। धरने पर बैठे सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री प्रबंधक ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। फैक्ट्री से निकाले गए कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। बीते शुक्रवार को फैक्ट्री कर्मचारी अरविंद, कुलदीप, बालचंद और अमित ने फैक्ट्री एजीएम, सिक्योरटी इंचार्ज सहित लेबर ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार, अपशब्द व मारपीट का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन कर तीनों पर कार्रवाई की मांग की थी। प्रदर्शन करने वाले सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री से हमेशा के लिये छुट्टी दे दी गई। यह जानकारी मिलने के बाद कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने दूसरे दिन भी फैक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान उन्हें भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का समर्थन भी मिला लेकिन यह समर्थन उनके कोई काम आता नजर नही आया। आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मामले को लेवर कोर्ट में भी रखा है लेकिन अभी तक वहां से भी कोई राहत नही मिल पाई है। फैक्ट्री प्रबंधन कर्मचारियों से वार्ता करने को तैयार नही है। उनका कहना है कि इन कर्मचारियों के स्थान पर अन्य कर्मचारियों को रख लिया है जिन्हें अब नही हटाया जा सकता है। फिलहाल फैक्ट्री से हटाए गए कर्मचारियों का धरना जारी है।—————————————-
कर्मचारियों को भीम आर्मी का समर्थन…….
ग्राम धनपुरा पदार्था में पतंजलि फूड एण्ड हर्बल पार्क में गरीब शोषित पीड़ित युवाओं को बिना किसी नोटिस जारी किए उनके कार्य से हटाने के कारण चल रहे अनिश्चित कालीन धरने में भीम आर्मी पदाधिकारियों ने अपना समर्थन देते हुए फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भीम आर्मी मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नही करेगी। इस मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष भीम आर्मी भारत एकता मिशन राशिद अली, प्रदेश सचिव प्रवीन सूर्या, जिलाध्यक्ष मोनू सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष आकाश चंचल, महानगर उपाध्यक्ष जितेश जाटव, मीडिया प्रभारी रोहित नोटियाल, विधानसभा अध्यक्ष मयंक प्रधान, विधानसभा उपाध्यक्ष ज़ुबैर शेख़, आदिल सिद्दीक़ी व रितेश चंचल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!