हरिद्वार

मां सिद्धिदात्री की पूजा से मोक्ष और सभी कार्यों में सफलता: श्रीमहंत रविंद्र पुरी..

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने महानवमी पर हरिद्वार गंगा तट पर किया कन्या पूजन..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: शारदीय नवरात्रि के नवें दिन, श्रवण नाथ मठ में आयोजित महानवमी एवं वार्षिकोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने हरिद्वार के श्रवण नाथ घाट के गंगा तट पर विधिपूर्वक कन्या पूजन का आयोजन किया। इस पवित्र अवसर पर देवी स्वरूप कन्याओं का मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया, जहां उन्हें श्रृंगार सामग्री, गीता की पुस्तक, उपहार और दक्षिणा भेंट की गई। श्रीमहंत ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन भी प्रसाद रूप में खिलाया।श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा, “कन्या पूजन से सम्मान, लक्ष्मी, विद्या और तेज प्राप्त होता है।” उन्होंने इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी कार्य सिद्ध होते हैं।
—————————————-
महानवमी का आध्यात्मिक महत्व….श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने अपने संबोधन में कहा, “महानवमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर के खिलाफ नौ दिनों तक चले युद्ध की परिणति है।” उन्होंने कहा कि विजयादशमी नए प्रयासों की शुरुआत के लिए शुभ मानी जाती है। इस विशेष अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, महामंडलेश्वर तेजेश्वरनन्द नंद गिरी, मंसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी दिगंबर राज गिरी, ट्रस्टी अनिल शर्मा, महंत रवि पुरी, रघुवन, एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, मनोज मंत्री, महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, सुंदर राठौर, संदीप अग्रवाल, प्रतीक सूरी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!