अपराधहरिद्वार

हाथी पुल पर तमंचे से सिर में गोली मारकर युवक की हत्या..

संदिग्धों से पूछताछ कर हत्या का कारण जानने में जुटी पुलिस, आला अधिकारी मौके पर..

पंच👊नामा-ब्यूरो
विकास कुमार, हरिद्वार: मामूली बात पर हुए विवाद में हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कनखल निवासी युवक विष्णु घाट पर एक ढाबे पर काम करता था और दूसरा युवक भी उसका परिचित है। घटना सोमवार तड़के लगभग पांच बजे हाथी पुल पर हुई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सिटी जूही मनराल और शहर कोतवाल भावना कैंथोला ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। एसएसपी अजय सिंह व एसपी क्राइम रेखा यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। इस बीच शुरुआती छानबीन के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्षित उर्फ़ चड्ढा निवासी कनखल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, करन उर्फ कन्नू 19 वर्ष निवासी कनखल काफी समय से हरकी पैड़ी के विष्णु घाट क्षेत्र के एक ढाबे पर काम करता था। वहीं आसपास रहने वाले एक युवक से उसकी जान पहचान थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। सोमवार तड़के कन्नू और दूसरे युवक के बीच कहासुनी हुई।

फाइल फोटो

इसके बाद हाथी पुल पर झगड़े के दौरान युवक ने तमंचे से कन्नू के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। हत्यारोपी की पहचान होने पर पुलिस ने दबिश दी और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सिर में तमंचे से गोली मारकर युवक की हत्या की गई है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। वही इस मामले में शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी हर्षित चड्ढा निवासी कनखल को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हुए थे और रंजिश चली आ रही थी। आज तड़के करण उर्फ कन्नू हाथी पुल पर सोया हुआ था। तभी हर्षित चड्ढा ने उसके सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। घटना में हर्षित के दो अन्य साथियों की भूमिका भी प्रकाश में आई है, उनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!