
जगदीश शर्मा “देशप्रेमी!
पंच👊नामा✍️रुड़की
—————————————
तिरंगे में मछली लपेटने पर मछुआरा गिरफ्तार….
रूड़की: कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने आज मछली बाजार में मछलियों को तिरंगे झण्डे से ढककर बेचने वाले मछुआरे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया है। मछुआरे पर तिरंगे के अपमान का आरोप है। मामला कोतवाली सिविल लाइन के मच्छी बाजार का है। घटना की बाबत सीओ रूडकी विवेक कुमार ने बताया कि मछली विक्रेता अनवर अपनी दुकान में मछलियों को तिरंगे झण्डे से ढककर बेच रहा था। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने आरोपी अनवर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसे कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया।
————————————-
कोतवाली में भिड़े दो पक्ष, कोतवाल के सामने हुई जमकर मारपीट, हंगामा….
रूड़की: कार बेचने के विवाद में कोतवाल के सामने मारपीट करने वाले 4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिसके बाद उन्हें हवालात में बन्द कर दिया। मामला कोतवाली सिविल लाइन का है। दरअसल भाजपा नेता अजय गुप्ता निवासी आदर्शनगर रूडकी का विनोद निवासी नेहरू नगर रूडकी से फॉर्च्यूनर कार बेचने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद सुलझाने को लेकर अजय गुप्ता अपनी बीवी के साथ तथा विनोद अपने 2 बेटों के साथ कोतवाली सिविल लाइन प्रभारी देवेन्द्र चौहान के पास पहुँचे थे। कोतवाल चौहान जब दोनों पक्षों की बातें सुन रहे थे, तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आपस में मारपीट करते देख वरिष्ठ उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने उन्हें हवालात में बन्द कर दिया।