अपराधहरिद्वार

गोलीकांड में विष्णु अरोड़ा के तीन साथी और गिरफ्तार..

खन्नानगर में मदन कौशिक के पड़ोस में हुआ था गोलीकांड, दो आरोपी चंडीगढ़, एक श्यामपुर से गिरफ्तार..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पड़ोस में हुए गोलीकांड और बवाल में 10 हजार के इनामी भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा के गिरफ्तार होने के बाद तीन और साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनमें दो आरोपियों को चंडीगढ़ और एक को श्यामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। सूत्र बताते हैं कि विष्णु ने पूछताछ में अपने फरार साथियों के ठिकानों के बारे में भी पुलिस को बताया था। यह माना जा रहा था कि जल्द ही कई और गिरफ्तारियां होंगी। आखिरकार पुलिस ने नोनी पेवल को हरिद्वार और वासु शर्मा व शुभम वशिष्ठ को चंडीगढ़ से गिरफ़्तार कर लिया। इनमें नोनी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!