उत्तराखंड पुलिस के जांबाज सम्मानित: DGP दीपम सेठ ने किया मुख्य आरक्षी पदोन्नति प्रशिक्षण का समापन..
डिजिटल पुलिसिंग, साइबर क्राइम और जनसंवाद पर जोर, रुड़की गंगनहर में डूब रही युवती की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पदोन्नति प्रशिक्षण का आज देहरादून पुलिस लाइन में विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।समापन समारोह में DGP दीपम सेठ ने पदोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ पुलिसिंग की चुनौतियाँ भी बढ़ रही हैं, खासकर डिजिटल पुलिसिंग और साइबर अपराध जैसे क्षेत्रों में। ऐसे में हर पुलिसकर्मी को आधुनिक तकनीकों से खुद को अपडेट रखना आवश्यक है।
—————————————-
जनसंवाद और अनुशासन पर दिया जोर….DGP दीपम सेठ ने पुलिस कर्मियों को जनता के प्रति अधिक संवेदनशील बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच आपसी सहयोग और विश्वास बढ़ाने के लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी को संवाद कौशल बेहतर बनाना होगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पुलिस कर्मियों से सीधे संवाद करते हुए DGP ने उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना और प्रशिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
—————————————-
हरिद्वार में युवती की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित…DGP दीपम सेठ ने हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में गंगनहर में डूब रही एक युवती को बहादुरी से बचाने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया।
अपर उपनिरीक्षक (अ0उ0नि0) मनोज शर्मा और हेड कांस्टेबल (हे0कां0) कृपा राम चौहान को उनके साहसिक कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और ₹10,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
—————————————-
समारोह में प्रशिक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया….1:- हे0कां0 (ना0पु0) दिनेश प्रसाद पालीवाल – सर्वांग सर्वोत्तम
2:- हे0कां0 (ना0पु0) सूर्य प्रताप सिंह रमोला – अंतः विषयों में प्रथम स्थान
3:- हे0कां0 (ना0पु0) हिमांशु भट्ट – बाह्य विषयों में प्रथम स्थान
—————————————-
बसंतोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मी सम्मानित….उत्तराखंड के प्रसिद्ध बसंतोत्सव के दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें यातायात और सीपीयू विभाग से लेकर दूरसंचार इकाई तक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। सम्मानित होने वालों में प्रमुख नाम ये है।
1:- जितेंद्र जोशी (निरीक्षक, यातायात देहरादून)
2:- ललित कुमार (उपनिरीक्षक, यातायात देहरादून)
3:- शुभम कुमार (उपनिरीक्षक, यातायात देहरादून)
4:- दीवान सिंह गोसाई (उपनिरीक्षक, सीपीयू)
5:- म0उ0नि0 खगोती गुनियाल
6:- उ0नि0 सुमेर सिंह, मोहन सिंह नेगी7:- अ0उ0नि0 विनोद कुमार, विजय प्रताप, राजकुमार, सुखदेव (पुलिस दूरसंचार)
8:- मुख्य आरक्षी प्रीतम सिंह (सीपीयू देहरादून)
9:- हे0कां0 महेश कुमार (पुलिस दूरसंचार)
10:- आरक्षी मुकेश फर्स्वाण, देवकुश, सूरज, सोम सिंह, कांस्टेबल प्रदीप (यातायात विभाग)
—————————————-
DGP ने किया पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन…..DGP दीपम सेठ ने समारोह के अंत में सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को न केवल क़ानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभानी होगी।
बल्कि अपने अधीनस्थ कर्मियों के लिए भी एक आदर्श और प्रेरणास्रोत बनना होगा। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।