अपराधहरिद्वार

फैक्ट्री में घुसकर कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से हमला, कैमरे में कैद हुई घटना..

छह कर्मचारी हुए लहूलुहान, 112 पर कॉल करने पर भी नहीं आई पुलिस..

पंच👊नामा
नितिन गुड्डू, हरिद्वार: होली के दौरान पथरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में कुछ हमलावर एक फैक्ट्री में घुस गए और कर्मचारियों को धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे छह कर्मचारी लहूलुहान हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फैक्ट्री सुपरवाइजर का आरोप है कि कई बार कॉल करने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हमलावर किस उद्देश्य से फैक्ट्री में घुसे थे, अभी इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।

सीसीटीवी में कैद घटना

खबरों के मुताबिक, पथरी क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में सिग्नेचर एंटरप्राइज फैक्ट्री में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर 6 कर्मचारियों को किया गंभीर रूप से घायल लेकिन अज्ञात बदमाशों को यह नहीं पता था कि उनकी सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी। घायल कर्मचारियों ने तत्काल अपने सुपरवाइजर सुशील कुमार को सूचना दी कि हमारे साथ अज्ञात बदमाशों ने फैक्ट्री में घुसकर मारपीट की और हमें जान से मारने का प्रयास किया अज्ञात बदमाशों का फैक्ट्री में घुसने का इरादा क्या था यह तो जांच का विषय है, फैक्ट्री के सुपरवाइजर सुशील कुमार ने फैक्ट्री में पहुंचकर घायल कर्मचारियों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में उनका इलाज शुरू कराया। वही सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने फैक्ट्री पहुंचकर 112 पर लगातार चार बार फोन किया, पुलिस को भी फोन किया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा,पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुशील कुमार ने अपने कर्मचारियों का मेडिकल करा कर पुलिस शिकायत देने की बात कही घायल कर्मचारियों में अनवर, धर्म सिंह, तसव्वर अली, इस्तियाक, निहार अली, मुनव्वर अली को चोटें आई हैं। वहीं, एसओ पथरी पवन डिमरी ने बताया घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!