भाजपा की झोली में जा रही है उत्तराखंड की सभी पांचों सीटें, त्रिवेंद्र 52 हजार वोटों से आगे..
नैनीताल से अजय भट्ट रिकार्ड मतों से बढ़ रहे जीत की ओर, टिहरी सीट पर दूसरे पायदान पर आई कांग्रेस..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: मतगणना के ताजा रुझानों में उत्तराखंड की पांचो सिम भाजपा की झोली में जाती दिख रही हैं। अल्मोड़ा सीट से अजय भट्ट रिकॉर्ड मतों से जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट पर दोपहर लगभग 12 बजे तक भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को 2 लाख 42 हजार 913 वोट मिले हैं।

प्रत्याशी जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह रावत को कुल 1 लाख 90 हजार 553 वोट प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत 52 हजार 360 वोटो से बढ़त बनाए हुए हैं।

जबकि निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार को अभी तक 33 हजार 726 वोट मिले हैं, बसपा के जमील अहमद ने 13 हजार 314 वोट हासिल किए हैं। अल्मोड़ा सीट से भाजपा के अजय टम्टा 1 लाख 24 हजार 427 से अधिक वोटो से आगे हैं।

गढ़वाल सीट से भाजपा के अनिल बलूनी 65 हजार से ज्यादा वोटो से आगे चल रहे हैं। नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट रिकॉर्ड लीड यानि 2 लाख से ज़्यादा वोटो से बढ़त बना चुके हैं।

जबकि टिहरी गढ़वाल सीट पर भाजपा की माला राजलक्ष्मी लगभग 79 हजार से ज्यादा वोट से आगे हैं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह जखमोला आ गए हैं, निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पवार तीसरे स्थान पर हैं।