अपराधदेहरादून

हरिद्वार के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का देहरादून पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार..

38 लाख के लालच में गला घोटकर की हत्या, छत से कूदकर फरार होने के चलते एक क्लू मिलने पर गिरेबान तक पहुंच गए पुलिस के हाथ..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में हुई प्रॉपर्टी डीलर की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 38 लाख रुपये की लालच में हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान सचिन कुमार के रूप में की, जो पहले भी हत्या के मामलों में जेल जा चुका है।

फाइल फोटो: पुलिस

दरअसल बीते दिन पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि यमुनोत्री विहार फेज-2, चंद्रबनी में एक किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकार सदर व प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

फाइल फोटो: अजय सिंह (पुलिस कप्तान देहरादून)

मृतक की पहचान मंजेश कुमार (42 वर्ष) निवासी खेड़ी, जिला हरिद्वार के रूप में हुई। मकान मालिक प्रदीप बौडीयाल ने बताया कि उनके मकान में सचिन नामक व्यक्ति ने किराए पर कमरा लिया था और उसका एक दोस्त अर्जुन भी अक्सर आता-जाता था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना की रात मृतक मंजेश, आरोपी सचिन और अर्जुन के साथ मकान में मौजूद था।

फाइल फोटो: हत्या

रात को शराब पीने के बाद जब मंजेश घर जाने के लिए कमरे से निकला, तो दोनों आरोपियों ने उसे रोक लिया और गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को मौके पर ही छोड़ दिया और छत से कूदकर भाग निकले। इस दौरान सचिन के पैर में चोट लग गई, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला। हत्या के बाद, आरोपी सचिन भगवानपुर के अस्पताल में इलाज कराने के बाद सहारनपुर भाग गया। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। सहारनपुर में दबिश के दौरान पता चला कि सचिन कोर्ट में सरेंडर करने देहरादून आ रहा है। पुलिस ने उसे आशारोड़ी के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया। सचिन ने पूछताछ में बताया कि अर्जुन के कहने पर उसने यह हत्या की। अर्जुन ने उसे बताया था कि मंजेश के खाते में 38 लाख रुपये हैं और अगर वे उसे मार देंगे, तो यह पैसा वे आपस में बांट सकते हैं।

फाइल फोटो: पैसे

जल्दी पैसा कमाने के लालच में सचिन ने मंजेश की हत्या में साथ देने की सहमति दी।सचिन और अर्जुन दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। सचिन पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और कुछ महीनों पहले ही जमानत पर बाहर आया था। अर्जुन ने भी 2019 में डोईवाला में हत्या का मामला किया था और वह भी जमानत पर बाहर था।
—————————————-
फरार आरोपी की तलाश जारी……
घटना में शामिल दूसरा आरोपी अर्जुन फिलहाल फरार है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
—————————————-
गिरफ्तार आरोपी का विवरण….
सचिन कुमार (29 वर्ष)
निवासी: भगवानपुर, हरिद्वार
—————————————-
पुलिस टीम में शामिल…..
1:- निरीक्षक कमल कुमार लुंठी
2:- उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह
3:- उपनिरीक्षक देवेश कुशल
4:- उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित
एसओजी टीम…….
1:- उपनिरीक्षक कुंदन राम
2:- कांस्टेबल ललित कुमार
3:- कांस्टेबल विपिन कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!