पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: नगर निकाय चुनाव में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कप्तान प्रर्मेंद्र डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग जगह से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी से अवैध बंदूक और कारतूस जबकि दूसरे से चाकू बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को उनकी सही जगह, यानी जेल भिजवा दिया।
—————————–
केस नम्बर एक:-
अवैध बंदूक और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार..थाना बहादराबाद पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब थानाध्यक्ष नरेश राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हलवा हेड़ी तिराहे के पास से गुलफाम पुत्र यामीन (निवासी डेरा भौंरी, थाना बहादराबाद) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक सिंगल बैरल 12 बोर की अवैध बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार, अपर उपनिरीक्षक करम सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल राकेश नेगी व कांस्टेबल चंदन सिंह चौहान शामिल रहे।
—————————–
केस नम्बर दो:-
अवैध चाकू के साथ संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार….बहादराबाद थाने के चेतक पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान रोहालकी अंडरपास पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम राहुल पुत्र विनोद (निवासी छजवाली गली, पीठ बाजार, ज्वालापुर) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। राहुल किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम:ल में कांस्टेबल नितुल यादव व कांस्टेबल अश्वनी कुमार शामिल रहे।
—————————–
केस नम्बर तीन:-
शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार….थाना बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम मूलदासपुर में पुलिस को 112 पुलिस कंट्रोल रूम से शांति भंग की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर राहुल पुत्र सुरेश गाली-गलौच कर रहा था और मारपीट करने पर उतारू था। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके आक्रामक व्यवहार के कारण उसे धारा 151 सीआरपीसी (शांति भंग) में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार, कांस्टेबल अंकित प्रजापति व कांस्टेबल अवनेश राणा शामिल रहे। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया यह कार्रवाई निकाय चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों और शांति व्यवस्था पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए की गई है।