अपराधउत्तराखंड

“गुलदार की खाल के साथ चाचा-भतीजे समेत चार तस्कर दबोचे, SSP के निर्देशों पर CIU कोटद्वार को मिली बड़ी कामयाबी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
कोटद्वार: वन्यजीव तस्करी के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पौड़ी एसएसपी सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों के तहत सीआईयू कोटद्वार और श्रीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गुलदार की खाल के साथ चार शातिर वन्यजीव तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चाचा-भतीजे की जोड़ी भी शामिल है।शनिवार देर शाम मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने श्रीनगर क्षेत्र के होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक होटल के कमरे से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से गुलदार की खाल बरामद हुई, जिसके बाद मौके पर ही चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने कुछ माह पूर्व अपने गांव के जंगल में गुलदार का अवैध शिकार किया था। खाल को लाखों रुपये में बेचने की फिराक में आरोपी इसे दिखाने के लिए श्रीनगर पहुंचे थे, जहां सौदेबाजी चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।गिरफ्तार आरोपी….
1:- सफरी लाल पुत्र सेठ दाम, निवासी ग्राम चापड़, हरेटीखाल, रुद्रप्रयाग
2:- बसंतू लाल पुत्र बरदास, निवासी ग्राम चापड़, हरेटीखाल, रुद्रप्रयाग
3:- सुरजन पुत्र जलमदास, निवासी मल्याकोट, थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल
4:- रोशन लाल पुत्र बचन दास, निवासी दाट चंद्रेश्वर सैंण, थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल
कार्रवाई करने वाली टीम….सीआईयू कोटद्वार प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट, सुशील चौधरी, अपर उपनिरीक्षक एहसान अली, हेड कांस्टेबल हर्षवर्धन राणा सहित अन्य जवान शामिल रहे। वहीं वन विभाग की टीम से मनमोहन रावत, रोहित कुमार और जगदीश नेगी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!