हरिद्वार

“अंकिता भंडारी “वीआईपी” प्रकरण में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से सीबीआइ ने की तीन घन्टे पूछताछ..

शिवालिक गेस्ट हाउस में हुए सवाल-जवाब, पूर्व विधायक बोले- जांच में पूरा सहयोग किया, सच सामने आएगा, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; अंकिता भंडारी प्रकरण में कथित वीआइपी के नाम को लेकर उठे विवाद की जांच के सिलसिले में सीबीआइ की टीम शनिवार को हरिद्वार पहुंची। दिल्ली से आई टीम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को बीएचईएल के शिवालिक गेस्ट हाउस में बुलाकर करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद टीम वापस दिल्ली लौट गई।दरअसल, करीब छह माह पहले सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग प्रसारित हुई थी। इस बातचीत में अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े कथित वीआइपी का जिक्र कुछ भाजपा नेताओं के संदर्भ में किए जाने का दावा किया गया था। इसके बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया था।इस प्रकरण में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी और वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम की ओर से भी एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवाद के बीच मामले की सीबीआइ जांच की संस्तुति की गई थी। इसी क्रम में शनिवार को सीबीआइ की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर सुरेश राठौर से पूछताछ की।पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है। मामले से जुड़ी जो भी सच्चाई उन्हें पता है, वह सीबीआइ को बता दी है। आगे भी जांच एजेंसी को पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सीबीआइ जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!