हरिद्वार

“त्योहारों पर सुरक्षा का पहरा, हरिद्वार के बाजारों में पुलिस का फ्लैग मार्च..

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर शहर, ज्वालापुर और रानीपुर में पुलिस की सक्रियता बढ़ी, बैंक-एटीएम और सर्राफा बाजारों पर विशेष नजर, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को शहर कोतवाली, ज्वालापुर और रानीपुर क्षेत्र में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी दीपक सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने बाजारों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र में सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। ज्वालापुर बाजार में सीओ संजय चौहान और कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ मार्च निकाला। वहीं, रानीपुर क्षेत्र के शिवालिक नगर में सीओ सदर सुरेंद्र विश्नोई और रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।त्योहारों के दौरान आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों और सर्राफा बाजारों पर विशेष नजर रखी जा रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।एसएसपी नवनीत सिंह का बयान…..
“त्योहारी सीजन को देखते हुए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को सतर्क रहने और प्रमुख बाजारों, बैंक, एटीएम तथा वित्तीय संस्थानों में निगरानी बढ़ाने के लिए कहा गया है। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर नजर रखी जा रही है। आमजन से अपील है कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।”एसपी सिटी दीपक सिंह का बयान…..
“शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। लोगों से अपील है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल दें।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!