“टिहरी पुलिस में फेरबदल, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ बने मुनिकीरेती कोतवाल, प्रदीप बिष्ट को नरेंद्रनगर कोतवाली का जिम्मा..
पुलिस कप्तान सरिता डोबाल ने आठ इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारियां बदली..

पंच👊नामा-ब्यूरो
टिहरी गढ़वाल; टिहरी गढ़वाल पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस कप्तान सरिता डोबाल ने आठ निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
इस फेरबदल में इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ को मुनिकीरेती कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट को नरेंद्रनगर कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान को सीआईयू का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात नरेश राठौड़ को मुनिकीरेती कोतवाली भेजा गया है। प्रदीप बिष्ट को नरेंद्रनगर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा इंस्पेक्टर विजय सिंह को घनसाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि देवेंद्र सिंह चौहान को एसएनटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को साइबर सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं नरेंद्र सिंह को डीसीआरबी, नैफिस और एससीटीयू का प्रभार सौंपा गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक अशोक कश्यप को यातायात प्रथम में तैनात किया गया है। पुलिस कप्तान सरिता डोबाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।



